#यूटिलिटी

November 15, 2024

हिमाचल में होगी 900 वेटनरी फार्मासिस्टों की भर्ती, दूध के दाम भी बढ़ेंगे

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज रामपुर दौरे पर थे। उन्होंने यहां रामपुर के दत्तनगर में हिमाचल के सबसे बड़े मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम सुक्खू ने एक बड़ा ऐलान भी किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती करने जा रही है।

900 वेटनरी फार्मासिस्टों की भर्ती

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार पशुपालन विभाग में 900 वेटनरी फार्मासिस्टों की भर्ती करने जा रही है, ताकि पशुपालकों को घरद्वार पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें। डबल इंजन सरकार की कमियों के कारण हिमाचल प्रदेश गुणात्मक सुविधाएं प्रदान करने में देशभर में पिछड़ गया। यह भी पढ़ें: CPS मामले के बीच CM सक्खू ने बुलाई कैबिनेट, यहां जानिए मीटिंग के ऐजेंडे

किसानों के हाथ मजबूत कर रही सरकार

सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट का पहला बिंदु ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है, ताकि किसान परिवारों की आर्थिकी बेहतर हो सके और वे बेहतर जीवन.यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि लोग अपने गांव में बेहतर जीवन जी सकें, यही वर्तमान राज्य सरकार का व्यवस्था परिवर्तन है। यह भी पढ़ें : हिमाचल के डिपुओं में नहीं मिल रहा सस्ता राशन, जानिए क्या है कारण

दूध के दाम बढ़ने का जारी रहेगा सिलसिला

सीएम सुक्खू ने कहा कि सभी विभागों में सुधार किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी राजनीतिक लाभ के लिए काम नहीं किया। मैं आम परिवार से संबंध रखता हूं और मेरी माता भी गांव में खेती करती है। सरकार ने पशुपालकों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए 13 से 15 रुपए तक दूध के दाम बढ़ाए हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें : CPS केस में सुप्रीम कोर्ट पहुंची सुक्खू सरकार, जानिए क्या होगा आगे?

विपक्ष के दुष्प्रचार से विचलित नहीं होगी कांग्रेस

इस दौरान सीएम सुक्खू ने विपक्ष पर भी हमला किया। सीएम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्ष के दुष्प्रचार से विचलित नहीं होगी और जनता के लिए बेहतर काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की जयराम ठाकुर सरकार ने बिना बजट और बिना स्टाफ के शिक्षण संस्थान व स्वास्थ्य संस्थान खोल दिए। चुनावी लाभ के लिए 5000 करोड़ की रेवड़ियां बांटीं। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार में “मंत्री पद एक-तलबगार अनेक”, जानें किसकी दावेदारी है सबसे मजबूत

देवताओं और जनता के आशीर्वाद से हर चुनौती से पार पा रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवी-देवताओं और जनता के आशीर्वाद से हर चुनौती को पार कर रही है। राजनीतिक चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करते हुए कांग्रेस पार्टी के विधायकों की संख्या फिर से 40 हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने आपदा का युद्ध की तरह सामना किया। केंद्र सरकार की मदद के बिना राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित 23 हजार प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया और 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज दिया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख