शिमला। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार नए साल पर युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा देने जा रही है। सुक्खू सरकार एक ही विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 2500 पदों पर भर्ती करने जा रही है। विभाग से खाली पदों का प्रपोजल भी मांगा गया है, जिसे कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा और स्वीकृति मिलने के बाद इन 2500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस विभाग में होगी 2500 पदों पर भर्ती
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कैबिनेट मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग का जिम्मा संभाल रहे कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मीडिया के समक्ष आकर इस बात का खुलासा किया है। कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकार जल्द ही ग्रामीण विकास एवं पंचायती विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 2500 पदों पर भर्ती करने जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पहली बार लोग देख सकेंगे विधानसभा का लाइव प्रसारण- जानें कैसे
विभाग से मांगा खाली पदों का ब्यौरा
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से खाली पदों को लेकर प्रपोजल मांगा गया है। जिसके बाद उसे कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा और कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रकिया को शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नए साल के शुरूआत में ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार कल एक साथ लॉन्च करेगी 6 योजनाएं, जानें किस-किस को मिलेगा लाभ
कांग्रेस ने पूरे किए वादे
मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावों के समय जो वादे किये थे, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। सरकार ने युवाओं के लिए 680 करोड़ की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के वादे को पूरा किया है। बेरोजगार युवाओं को ई टैक्सी खरीदने के लिए कांग्रेस सरकार 50 फीसदी का अनुदान दे रही है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को लागू किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दसवीं पास के लिए नौकरी, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी- जानें डिटेल
इन कार्यों में देश का पहला राज्य बना हिमाचल
अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की और गेहूं की फसल पर सर्वाधिक न्यूनतम मूल्य देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। मनरेगा में एक मुश्त 60 रुपए दिहाड़ी बढ़ाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। यह दोनों ही कार्य कांग्रेस की सरकार ने किए हैं।
यह भी पढ़ें : HRTC बस कंडक्टर ने प्रेशर कुकर का वसूला किराया, विपक्ष ले रहा चुटकी
दोबारा जीत का भरा दम
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अगले चुनाव में दोबारा जीत का दम भरा है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अगले चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी एक बार फिर जीत हासिल करेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को बहुत झूठ बोलने वाली पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं का काम सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाना है।