#यूटिलिटी

May 10, 2026

HPBOSE : 10वीं में फेल हुए बच्चे न करें चिंता, बोर्ड देगा दूसरा मौका- जून में फिर दे सकते हैं पेपर

83.87 प्रतिशत विद्यार्थी पास, कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉप

शेयर करें:

10th class hp board exam result fail students second chance

कांगड़ा। धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा परिणाम 83.87 प्रतिशत रहा। बोर्ड के अनुसार, कुल 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी- जिनमें से 78,150 विद्यार्थी सफल रहे। जबकि, 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है।

10वीं में फेल हुए बच्चे न करें चिंता

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि दो विषयों में फेल विद्यार्थियों को जून माह में दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- 10TH RESULT- सरकारी स्कूल से ही निकला दूसरा टॉपर, गांव के छात्र ने गाड़ा सफलता का झंडा

अनमोल ने किया टॉप

इस बार कांगड़ा जिला के AVM सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा की छात्रा अनमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। अनमोल ने 700 में से 699 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया।

दूसरे स्थान पर तीन स्टूडेंट

वहीं, दूसरे स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है। ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रपोह मिस्सरां के छात्र अभिनव मेहता और रूहानी धीमान के साथ बिलासपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा ने 700 में से 698 अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ें- 10TH RESULT : सरकारी स्कूल की रूहानी बनी हिमाचल की टॉपर, 700 में से झटके 698 अंक

107 स्टूडेंट्स मेरिट में

इस बार मेरिट सूची में रिकॉर्ड 107 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। खास बात यह रही कि मेरिट सूची में निजी स्कूलों के साथ सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

यहां चेक करें रिजल्ट

विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से स्कोर कार्ड देख सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार बोर्ड ने पांच दिन पहले परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों को राहत दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख