#उपलब्धि
May 10, 2026
10TH RESULT- सरकारी स्कूल से ही निकला दूसरा टॉपर, गांव के छात्र ने गाड़ा सफलता का झंडा
दसवीं के रिजल्ट में सरकारी स्कूल के बच्चों का दबदबा
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कांगड़ा जिले के AVM सीनियर सेकेंडी स्कूल पाहड़ा की छात्रा अनमोल ने हिमाचल में टॉप किया है। जबकि, ऊना के सरकारी स्कूल का छात्र अभिनव मेहता पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। अभिनव मेहता ने 700 में से 698 अंक हासिल किए हैं।
इसके अलावा ऊना के सरकारी स्कूल की छात्रा रूहानी धीमान बोर्ड एग्जाम में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही। रूहानी ने 700 में से 698 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम प्रदेशभर में रोशन कर दिया है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 93,694 विद्यार्थियों ने 10वीं की वार्षिक परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जारी किया गया है, ताकि विद्यार्थी घर बैठे आसानी से अपना रिजल्ट देख सकें।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा परिणाम 83.87 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बोर्ड के अनुसार, कुल 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी- जिनमें से 78,150 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
वहीं, 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है। शिक्षा बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों को राहत देते हुए दो विषयों में फेल छात्रों को जून माह में दोबारा परीक्षा देने का अवसर देने की घोषणा की है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पांच दिन पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जारी किया गया है, ताकि विद्यार्थी आसानी से ऑनलाइन अपना स्कोर कार्ड देख सकें।
विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं।