राजनीति

#खेल

April 15, 2025

हिमाचल के मयंक का कमाल, आयरनमैन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

फ्रांस में होने वाली इस चैंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mayank-vaid-Bilaspur

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के कई युवाओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। ऐसा ही एक और प्रदेश का बेटा मयंक वैद अब विदेश में भारत का प्रतिनिधत्व करने जा रहा है। मयंक वैद हिमाचल के बिलासपुर जिला के कोठिपुरा के छोटे से गांव नोआ के रहने वाले हैं। छोटे से गांव से निकल कर देश दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना अपने आप में बड़ी बात है।

सबसे कठिन प्रतियोगिता में पाया पांचवा स्थान

दरअसल मयंक वैद ने अभी हाल ही में 13 अप्रैल 2025 को ताइवान के पेंघू द्वीप पर आयोजित हुई विश्व स्तरीय आयरन मैन ताइवान ट्रायथलॉन में भाग लिया था। इसमें मयंक ने 10 घंटे 34 मिनट के अद्भुत समय में अपनी रेस को पूरा कर अपने आयु वर्ग 45-49 वर्ष में पांचवां स्थान हासिल किया। बताया जाता है कि यह प्रतियोगिता दुनिया की सबसे कठिन प्रतियोगिताओं में से एक है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जंगल में पड़ी मिली जीजा की देह, दौड़ता हुआ अस्पताल पहुंचा साला और बोला...


इस प्रतियोगिता में एथलीटों को 3.8 किलोमीटर समुद्र में तैरने के अलावा 180 किलोमीटर साइकिल चलाना और 42.2 किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरी करनी होती है। तेज हवाओं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद मयंक ने न सिर्फ इस प्रतियोगिता के लक्ष्य को पार किया, बल्कि स्पेन, ताइवान और वियतनाम जैसे देशों के टॉप इंटरनेशनल एथलीटों के साथ पोडियम साझा कर भारत का नाम रोशन किया।

फ्रांस में होगी आयरनमैन वर्ल्ड चैंपियनशिप

उनकी इसी उपलब्धि के चलते अब उनका फ्रांस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मयंक अब 14 सितंबर, 2025 को फ्रांस के नीस में होने वाली आयरनमैन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मयंक के इस चयन से उनके घर और गांव में खुशी का माहौल है। मयंक वैद ने अपने इस सफर की शुरूआत एक जुनून से की थी, लेकिन अब वह इसे एक मिशन के रूप में ले रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल करवट बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं मयंक वैद

नोआ गांव के रहने वाले 48 वर्षीय मयंक वैद ना केवल एक ट्रायथलीट हैं, बल्कि एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी हैं। मयंक वैद ने ट्रेडमिल पर मात्र 10 दिनों में 10 मैराथन पूरी कर यह कीर्तिमान स्थापित किया था। वह एक अल्ट्रा.रनर और अल्ट्रा-ट्रायथलीट हैं, जो हर चुनौती को एक नए अवसर में बदलना जानते हैं। वर्तमान में मयंक हांगकांग में सॉलिसिटर के तौर पर कार्यरत हैं और एलवीएमएच ग्रुप के एशिया-प्रशांत व चीन मार्केट के वरिष्ठ प्रबंधन का हिस्सा हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख