#अपराध
April 6, 2026
हिमाचल की इस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की करतूत... छात्रा को भेजे गंदे मैसेज, जमकर हुआ बवाल
प्रोफेसर के छात्रा को भेजे मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। सोलन स्थित शूलिनी यूनिवर्सिटी जो हाल ही में एक पूर्व छात्र के सुसाइड केस को लेकर सुर्खियों में रही थी] अब एक नए विवाद में घिर गई है। इस बार आरोप यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर पर है] जिन्होंने अपनी ही छात्रा को कथित तौर पर अश्लील] आपत्तिजनक और अभद्र संदेश भेजे।
मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर ने छात्रा को व्हाट्सएप के माध्यम से निजी तौर पर अनुचित मैसेज भेजे। शुरुआत में छात्रा ने इसका विरोध किया] लेकिन जब मामला बढ़ा तो उसने हिम्मत दिखाते हुए इन संदेशों को सार्वजनिक कर दिया। देखते ही देखते ये मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए] जिसके बाद यूनिवर्सिटी परिसर में बवाल मच गया।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का 'बुजुर्ग प्रेम': 55 पदों पर रिटायर्ड प्रोफेसरों के मांगे आवेदन; 2.50 लाख देंगे वेतन
इस घटना के सामने आते ही छात्रों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। छात्र-छात्राएं एकजुट होकर पीड़ित छात्रा के समर्थन में उतर आए हैं और दोषी प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह की हरकतें न केवल शर्मनाक हैं, बल्कि इससे छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान पर भी सवाल खड़े होते हैं।
कैंपस में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस पूरे मामले ने एक बार फिर यूनिवर्सिटी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गौरतलब है कि शूलिनी यूनिवर्सिटी पहले से ही विवादों में रही है। हाल ही में एक पूर्व छात्र के सुसाइड केस और कैंपस में मारपीट के वायरल वीडियो ने संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाया था। अब इस नए मामले ने आग में घी डालने का काम किया है।
हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बढ़ते दबाव के बीच जल्द सख्त कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले संस्थानों में अनुशासन और नैतिकता बनाए रखना कितना जरूरी है।