राजनीति

#खेल

January 11, 2025

हिमाचल के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन, बर्फ पर खेलेंगे हॉकी

लाहौल-स्पीति के चार खिलाड़ियों का भारतीय आईस हॉकी टीम में चयन

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

a player playing ice hockey

मनाली (कुल्लू)। हिमाचल के कई युवा खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के रंग बिखेर रहे हैं। वहीं कई युवा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने को तैयार हैं। ऐसे ही हिमाचल के चार युवाओं का चयन अब राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। यह चारों खिलाड़ी हिमाचल के लाहौल स्पीति जिला के हैं और इनका चयन भारतीय आईस हॉकी टीम में हुआ है। एक साथ चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन लाहौल स्पीति सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

चार खिलाड़ियों का भारतीय आईस हॉकी टीम में हुआ चयन

बता दें कि हिमाचल के चार खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। इन चारों खिलाड़ियों का चयन भारतीय आईस हॉकी टीम के लिए हुआ है। यह खिलाड़ी 23 अप्रैल से 31 अप्रैल तक आयोजित हो रही एशियन ओशिनिया चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे।

लाहौल स्पीति के हैं चारों खिलाड़ी

भारतीय आईस हॉकी टीम में स्पीति के तेंजिन टशी पुत्र तेंजिन छोपेल गांव लोसर, कुंगा वांगपो पुत्र आंगदु नोरबू काजा, तेंजिन जंगपो पुत्र छेरिंग छोपेल काजा और तेंजिन यिशै पुत्र तन्डुप फुंचोग गांव केवलिंग काजा का चयन हुआ है। जिससे पूरे लाहौल स्पीति जिला में खुशी का माहौल है। इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। पहले चरण में हिमाचल टीम से 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ था जिसमें 4 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।

9 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

बता दें कि इंटरनेशनल आईस हॉकी फैडरेशन की ओर से आयोजित इस आईस हॉकी अंडर.18 की मेजबानी उज्बेकिस्तान कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 3 दिन से गुफा में बैठा था ट्रैकिंग पर निकला विदेशी नागरिक, सीटी ने बचाई जान

 

यह पहला आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामैंट है जिसकी मेजबानी उज्बेकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आईस हॉकी महासंघ को मिली है। इस प्रतियोगिता में भारत, इंडोनेशिया, ईरान, कुवैत, मकाओ, मलेशिया, मंगोलिया, संयुक्त अरब अमीरात और थाईलैंड की टीमें भाग ले रही हैं।

23 से 31 अप्रैल तक होगी प्रतियोगिता

लाहौल.स्पीति आईस हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष छेरिंग साक्या ने बताया कि हिमाचल टीम से चयनित सभी खिलाड़ी स्पीति घाटी से हैं। उन्होंने बताया कि स्पीति के खिलाड़ी देश-विदेश में हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह खुशी की बात है कि लाहौल के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।

 

https://www.facebook.com/news4himalayans

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख