राजनीति

#खेल

January 27, 2025

हिमाचल के लिए गर्व की बात, चुनी लाल नेशनल गेम्स में होंगे रेफरी

रिड़ी स्कूल में तैनात जुखाला के चुनी लाल ने किया कमाल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

chuni lal

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के जुखाला निवासी चुनी लाल ठाकुर का चयन 39वीं नेशनल गेम्स में खो-खो स्पर्धा के लिए तकनीकी अधिकारी (रेफरी) के रूप में हुआ है। वर्तमान में चुनी लाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिड़ी में जूनियर बेसिक टीचर के पद पर कार्यरत हैं। छात्र जीवन में उन्होंने तीन बार इंटर यूनिवर्सिटी और कई बार राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

जुखाला में बच्चों को निशुल्क कोचिंग देते हैं चुनी लाल

बताते चलें कि चुनी लाल ठाकुर अब जुखाला स्कूल के मैदान में इलाके के बच्चों को खो-खो की निशुल्क कोचिंग भी दे रहे हैं। उनका यह योगदान क्षेत्र में बच्चों के बीच खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा दे रहा है। वहीं, बच्चों को भी आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की वो देवी- जिनकी रावण भी करता था इष्ट देवी के रूप में पूजा

फेडरेशन से मिली नियुक्ति 

जानकारी के अनुसार, खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एमएस त्यागी ने चुनी लाल के चयन की आधिकारिक पुष्टि करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किया। चुनी लाल ने अपनी नियुक्ति के लिए फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, उपाध्यक्ष एलआर वर्मा, महासचिव देवी दत्त तंवर, तकनीकी बोर्ड चेयरमैन अमरजीत ठाकुर और प्रदेश सह सचिव लक्ष्मी दत्त का आभार व्यक्त किया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: तापमान में बढ़ोतरी से सूखे जैसे हालात, अगले 2 दिन से बदलेगा मौसम

पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात

बताते चलें कि चुनी लाल ठाकुर का यह चयन क्षेत्र और राज्य के लिए गर्व की बात है। वहीं, आज तक इस मुकाम तक कोई नहीं पहुंच पाया। यह साबित करता है कि मेहनत और समर्पण से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख