#खेल
March 2, 2025
स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में जलवा दिखाएंगे हिमाचल के 14 खिलाड़ी
इनमें नाहन के गुरु-चेले भी शामिल, इटली में होगा टूर्नामेंट
शेयर करें:

शिमला। इटली में 7 मार्च से शुरू होने वाले स्पेशल ओलंपिक विंटर गेम्स में हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों के 14 खिलाड़ी 6 तरह की प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखाएंगे। इन खिलाड़ियों में सिरमौर जिले के नाहन की स्पेशल कोच मेघा शर्मा और एथलीट हेमचंद भी शामिल हैं।
मेघा शर्मा क्रॉस कंट्री स्कीइंग और हेमचंद स्नो बोर्डिंग गेम में हिस्सा लेंगे। दोनों ने 22 से 28 फरवरी तक नारकंडा में अभ्यास शिविर में भाग लिया था। टूर्नामेंट में एल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग, फ्लोर बॉल और शार्ट स्पीड स्कीइंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। स्पेशल ओलंपिक विंटर गेम्स इटली के तुरिन शहर में 7 मार्च से 16 मार्च 2025 तक आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें : चमोली एवलांच : बर्फ में दबे हिमाचल के 2 मजदूरों की मिली देह, 5 अभी लापता
कांगड़ा और मंडी से दो-दो खिलाड़ी
चंबा जिले से अनिल कुमार, कांगड़ा से अनु, आकृति, कुल्लू से गिरीधर, मंडी से निर्मला, राधा, भारती, शिमला से हर्षिता, सिरमौर से हेमचंद, सोलन से रिया और अभिषेक शामिल हैं। वहीं, अनूप कुमार शर्मा, कल्पना कुमारी, जगथमा, निकिता, कविता, थरवन लाल, राजेश व मेघा शामिल हैं। कांगड़ा के 200 से अधिक विशेष खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में भाग ले चुके हैं व चार विशेष खिलाडिय़ों ने विंटर गेम्स में पदक जीते हैं।
कुल्लू से गिरीधर डीसी से मुलाकात कर इटली रवाना
कुल्लू का गिरीधर नवचेतना स्पेशल स्कूल का विद्यार्थी है और वह उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात करने के बाद इटली रवाना हो गए हैं। डीसी से मुलाकात के दौरान उनके साथ स्पेशल ओलंपिक एसोसिएशन और सहयोगी चारु फाउंडेशन के पदाधिकारी भी शामिल थे।.