राजनीति

#धर्म

August 23, 2026

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मन्नत- दिल्ली से पहुंचा पूरा परिवार, चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र

मंत्रोच्चारण के बीच माता को अर्पित किया छत्र

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

mata chintpuri silver chattar devotee offer delhi una himachal devi maa

ऊना। मन में मांगी मुराद पूरी हुई तो दिल्ली का एक परिवार माता चिंतपूर्णी के दरबार में धन्यवाद करने पहुंचा। श्रद्धा के साथ परिवार ने मां के चरणों में डेढ़ किलो वजनी चांदी का छत्र अर्पित किया। शनिवार को हुए इस विशेष पूजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और मंत्रोच्चारण का दौर चला।

दिल्ली से छत्र चढ़ाने आया परिवार

दिल्ली निवासी नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी अपने परिवार के साथ माता चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनका माता के प्रति गहरा विश्वास है और वह नियमित रूप से यहां दर्शन के लिए आते रहे हैं। हाल ही में उनकी एक बड़ी मनोकामना पूरी हुई, जिसके बाद उन्होंने परिवार के साथ मां के दरबार में पहुंचकर आभार जताने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : न लिंक खोला, न OTP बताया...फिर भी खाते से उड़ गए लाखों, FD भी तोड़ ले गए ठग

मंत्रोच्चारण के बीच माता को अर्पित किया छत्र

परिवार की ओर से चांदी का छत्र अर्पित करने की प्रक्रिया मंदिर में धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूरी की गई। मुख्य पुजारी एवं पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा के साथ पुजारी सचिन कालिया और नवीन कालिया ने पूजा संपन्न करवाई।

जैन परिवार को पवित्र चुन्नी की भेंट

पूजा के दौरान परिवार ने माता से आशीर्वाद लिया और अपनी मनोकामना पूरी होने पर कृतज्ञता व्यक्त की। अनुष्ठान के बाद मंदिर की ओर से जैन परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट की गई।इस दौरान मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : महिला प्रोफेसर की मायके में मौ..त- ससुरालवाले छुड़वाना चाहते थे नौकरी, सास-ननद गिरफ्तार

कई सालों से माता के दरबार से जुड़ी है आस्था

नरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर से उनका जुड़ाव काफी पुराना है। वह वर्षों से माता के दर्शन के लिए यहां आते रहे हैं। उनके मुताबिक इस बार परिवार के साथ यहां आने की वजह अलग थी, क्योंकि जिस इच्छा को लेकर उन्होंने माता से प्रार्थना की थी, वह पूरी हो गई।

परिवार की मनोकामना हुई थी पूरी

उन्होंने कहा कि इसी खुशी और आभार के भाव से परिवार ने माता के दरबार में छत्र अर्पित किया है। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में देशभर से श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं। कोई मन्नत पूरी होने पर माता का धन्यवाद करने आता है तो कोई नई मनोकामना लेकर दरबार में शीश नवाता है। शनिवार को दिल्ली से पहुंचे जैन परिवार की श्रद्धा भी इसी आस्था की एक झलक रही।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख