#धर्म

August 6, 2024

राशिफल: 07 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 07 अगस्त दिन बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मगर आपका दफ्तर में किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कोई भी फैसला तैश में आकर ना लें। अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में माहौल शांत और सुखमय बना रहेगा। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के आज दफ्तर में बिगड़े हुए कामों में सुधार आ सकता है। आज के दिन आपके मन में संतोष बना रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आज के दिन घर-परिवार में माहौल खुशनुमा और शांतिपूर्ण बना रहेगा। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। मगर आज कई कामों में आपको शानदार सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर काफी प्रेशर रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों के आज कई बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। हालांकि, आज के दिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन कारोबार में काफी अच्छा मुनाफा होगा। मगर आज के दिन खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी और परिवार के किसी सदस्य के चल रहा मनमुटाव भी आज खत्म हो सकता है। कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में दिन अच्छा रहेगा। आपके सहयोगी किसी काम को पूरा करने में आपकी पूरी मदद करेंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में माहौल शांतिपूर्ण और खुशहाल बना रहेगा। मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा लोगों को आज दफ्तर में काम को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आज अटके हुए सभी काम बिना किसी विघ्न-बाधा के पूरे होंगे। राशिफल: 07 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख