राशिफल: 25 जून - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 25 जून का मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रूप से फलदायी रहेगा। आज के दिन किसी धार्मिक आयोजन में भागीदारी ले सकते हैं, आपका व्यक्तितव उभर कर आएगा। व्यापर-कारोबार से जुड़े लोग आज कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आज आपको धन लाभ का भी योग बना रहा है। आप कोशिश करें कि समय का दुरपयोग न हो। परिवार में चल रहे आपसी मतभेद को दूर करने का प्रयास करें। माताजी को काम दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं।
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायी रह सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को काम के सिलसिले में भगदौड़ करनी पड़ सकती है। आज अगर आपकी सेहत की बात की जाए तो, आज आप किसी भी प्रकार का कोई तनाव लेने से बचें। मन में असमंजस रहने के कारण आपको निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। पारिवारिक समस्याएं खत्म होती दिख रही हैं। माताजी को शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। पिताजी के मार्गदर्शन के अनुसार कार्य करें, मुश्किलों का हल मिलेगा।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में उच्च अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। आपका प्रमोशन के कारण स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आज आपके अटके हुए लंबित कार्य पूर्ण होंगे। संतान पक्ष की ओर से ज़िम्मेदारियों में थोड़ी ढील बरती जा सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को दिक्कतों के बावजूद भी मनचाहा लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो उनको नया बिजनेस शुरू करने का मौका मिलेगा। आज आप साझेदारी में कोई बिजनेस डील भी फाइनल कर सकते हैं। किसी अभिन्न व्यक्ति से मुलाकात के आसार हैं, जिनसे मिलने के बाद आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए फलदायी सिद्ध होगी। परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा, सदस्य खुश रहेंगे।
सिंह राशि: सिंह राशि के लोग के लोग आज भरपूर ऊर्जा से भरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। अगर आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज वह काम पूरा हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को कामों को लेकर किसी लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन आदि सावधनी से चलाएं। लेनदेन करने से बचें, कोई धोखाधड़ी भी हो सकती है।
कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों का आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को पुराने साझेदारी में किए कार्य में आर्थिक हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। संतान को दी गई जिम्मेदारी आज पूर्ण होगी। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें, लापरवाही न बरतें। यात्रा के समय वाहन को सावधानी से चलायें, दुर्घटना भी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में मतभेद करने से बचें।