राशिफल: 12 जुलाई - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 12 जुलाई का शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में प्रमोशन मिल सकती है। व्यापार-कारोबार में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक मुनाफा होगा। आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें, अन्यथा कोई पुराना रोग उभर कर आ सकता है। आप दिल से परिवार वालों का सहयोग करेंगे, जिससे माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज के दिन आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपके स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव पड़ सकता है, किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोग आज ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद में फंसने से बचें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें। विरोधियों से सावधान रहें। आपका मन इधर-उधर की बातों पर भटक सकता है, इसलिए पूजा-पाठ करें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनतकश लोगों को करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। माता जी से आज आपकी थोड़ी बहुत नोक-झोंक हो सकती है। नौकरी से जुड़े लोगों का आज काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए सबसे अच्छा व्यवहार रखें। आपके चिड़चिड़े स्वभाव का असार आपके काम पड़ सकता है। परिवार में चल रही अनबन बातचीत करने से दूर होगी।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको परिवार में छोटे बच्चों की ओर से किसी चीज़ की फ़रमाइश की जा सकती है। नौकरीपेशा लोगों का आज दफ्तर में काम को लेकर उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातक आज का दिन किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आज के दिन आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास भर जाने के कारण आपको प्रसन्नता महसूस होगी।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम बन सकते हैं। आज के दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मन शांत होने के कारण आप अपना काम प्रसन्नता से करेंगे। नौकरीपेशा लोग नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने में उत्साहित नजर आएंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, दुर्घटना के असार बनते दिख रहे हैं।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के जीवन में आज का दिन ठीक-ठीक रहने वाला है। मन अशांत रहने के कारण आपको परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज हर काम में सफलता मिलेगी और सारी बाधाएं दूर होंगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज कोई भी फैसला तैश में आकर ना लें, नए काम कि शुरुआत करने से पहले विचार-विमर्श कर लें। आपको कोई भी निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है। आपको व्यर्थ कि बातों को लेकर तनाव भी रह सकता है।
राशिफल: 12 जुलाई - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें