राशिफल: 10 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 10 अगस्त दिन शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि: आज मेष राशि वालों के लिए करियर में सफलता के लिए अपने टाइम मैनेजमेंट पर पूरा ध्यान देना पड़ेगा। आज अपने काम में परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग और मार्गदर्शन अवश्य लेना पड़ेगा। अच्छे रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड में निवेश करने का उचित दिन है। सकारात्मक दृष्टिकोण जीवन के प्रति रखने से आपके शरीर को महत्वपूर्ण ऊर्जा मिलेगी।
वृष राशि: आज के दिन वृष राशि वालों के लिए कोई ऐसा कार्य होगा जो लंबे समय से पूर्ण नहीं हो रहा था कोई न कोई बाधा आ जा रही थी। आप अपने परिवार के साथ विशेष रूप से दिन के अंत में एक छोटी आनंददायक पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। आपको निवेश में सावधानी बरतनी है क्योंकि मार्केट सबसे ऊंचे पायदान पर है, जोखिम ज्यादा लेने की आवश्यकता नहीं है। संगीत सुनने से आपको सकारात्मक भाव आता है और यह एक चिकित्सा के रूप में शरीर को स्वस्थ भी रखता है।
मिथुन राशि: आज मिथुन राशि वालों के लिए दूरदर्शी दृष्टिकोण आपके व्यवसाय में आधुनिक तकनीकों और प्रणालियों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। आज आपको अपने परिवार में अपनी स्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए तेजी से और निर्णायक रूप से कार्य करने की आवश्यकता होगी। आज आपके लाइट यात्रा के योग है। अपने गुस्से पर आज के दिन काबू रखें। अन्यथा भरी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज कुछ अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज के दिन खुद को हर परिस्थिति से लड़ने के लिए मजबूत बनाए रखें। आकस्मिक खर्चों को चुकाने के लिए कुछ पहले से व्यवस्था कर लें। आपके प्रेमी जीवन में कुछ अच्छा नही चल रहा है क्योंकि पारिवारिक विरोध ज्यादा हो गया है। यदि आप वाहन चलाते हैं तो आज के दिन आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
सिंह राशि: आज के दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी बदलने की आपकी योजना साकार होने की संभावना है। पारिवारिक समस्याओं को अन्य सदस्यों के साथ साझा करने से आप उनका निदान कर सकेंगे। ऑनलाइन गेम में अपना पैसा लगाने से आपको बचना होगा। प्रेमी-प्रेमिका के संबंध में दोनों पार्टनर को समझदारी दिखानी होगी। आज के दिन आप योग, व्यायाम के लिए जरूर समय निकालें।
कन्या राशि: आज भूमि संबंधी कार्य में अकारण बाधा आ सकती है। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यवस्था बनी रहेगी। राजनीति में अपेक्षित जन समर्थन मिलने से वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ संदेश प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में बॉस के साथ व्यर्थ वाद करने से बचें वरना आपकी प्रगति रुक जाएगी। ऋण लेने की प्रयास सफल होंगे। भूमि के क्रय विक्रय की योजना उधार में लटक सकती है।
राशिफल:10 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें