राशिफल: 28 दिसंबर -तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 28 दिसंबर को शनिवार है।
हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि। आज का दिन आपके लिए संतुलन और सौहार्द का रहेगा। किसी पुराने विवाद का समाधान निकलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। नए काम की शुरुआत के लिए शुभ समय है।
शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 3
वृश्चिक राशि। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 8
धनु राशि। धनु राशि के लिए आज का दिन यात्रा और रोमांच से भरपूर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अच्छे से विचार करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
मकर राशि। आज का दिन आपके लिए मेहनत और धैर्य का रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।
शुभ रंग: भूरा शुभ अंक: 10
कुंभ राशि। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगतिशील रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। मित्रों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
मीन राशि। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।
शुभ रंग: समुद्री हरा शुभ अंक: 12