#धर्म
September 22, 2025
तीसरी शारदीय नवरात्रि: मां चंद्रघंटा की होगी विशेष पूजा, सुख-स्मृद्धि से भरती हैं भक्तों की झोली
भोग में चढ़ाना ना भूलें केसर की खीर
शेयर करें:

शिमला। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा होगी। गौरतलब है कि हिंदू समाज में नवरात्रि की बहुत महत्व है। नवरात्रि के पूरे 9 दिन भगवती खुद धरती पर आती हैं और भक्तों को आर्शीवाद देती हैं।
शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन आज मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। मां का रूप अत्यंत शांत माना गया है। वे सौम्य और ममतामयी हैं। मां अपने भक्तों को सुख-स्मृद्धि और शांति प्रदान करती है।
आज के दिन मां की पूजा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। मां भक्तों के जीवन में खुशहाली लाती हैं व सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ती है। पूजा करने से भक्तों को ये फल मिलता है कि उन्हें ज्यादा सम्मान मिलने लगता है।
मां के स्वरूप की बात करें तो मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का चंद्रमा है। इसी वजह से उनका नाम चंद्रघंटा है। ये चंद्रमा उनकी महिमा और तेजस्विता को दर्शाता है।
मां की पूजा में खीर का भोग सबसे अच्छा माना जाता है। मां को केसर की खीर बहुत पसंद है। इसके लावा आप लौंग, इलायची, पंचमेवा और दूध से बनी मिठाइयां भी मां के भोग में रख सकते हैं। मां के भोग में मिश्री जरूर रखें।