राजनीति

#धर्म

October 3, 2025

हिमाचल के ये देवता साहिब- सोने के जमाणे पर हैं सवार, कुल्लू दशहरा की बढ़ा रहे शोभा

कुल्लू में माने जाते हैं 12 बढ़ के आराध्य देवता

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Devi Devta

कुल्लू। सोने की चार कलगीयां, 15 ढोल और वो भी चांदी के, चांदी की ही 25 करनाली और चांदी के ही 17 रणसिंघा, सोने से बनी 6 गज, करोड़ों रुपए की लागत से लगा सोने का टोप, घाघरा और भव्य सा हार, ये सब कुछ बनवाया गया है- हमारे हिमाचल के देवता साहिब बड़ा छमाहूं जी के लिए जो पहली बार सोने के जमाणे पर सवार होकर कुल्लू दशहरे की शोभा बढ़ा रहे हैं। 

लाव लश्कर के साथ दशहरे में पधारे 

सृष्टि के रचयिता, तीनों लोक के पालनहार, विष्णु अवतार- देवता साहब बड़ा छमाहूं जी अपने पूरे लाव लश्कर के साथ इस बार के दशहरे में पधारे हैं और बताया ये जा रहा है कि देवता जी पूरे कुल्लू के एक मात्र ऐसे देव हैं जिनके भक्तों ने आपसी सहमति के बाद देवता जी के लिए सोने के जमाणे बनवाये।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक में तीन लोगों ने पी शराब, फिर एक का रस्सी से घों*ट दिया गला, झाड़ियों में फेंकी देह

माने जाते हैं 12 बढ़ के आराध्य देव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छमाहूं शब्द का मतलब ही है – छह स्वरूप। यानी ब्रह्मा, विष्णु, महेश, आदिशक्ति और शेष की सामूहिक शक्ति और इन्हें ही ॐ का पर्याय भी कहा जाता है। इसीलिए देवता बड़ा छमाहूं कुल्लू में 12 बढ़ के आराध्य देवता माने जाते हैं।

 

आभूषण बनाने में लगे पूरे 6 महीने

चूंकि- हमारे ये देवता जी, विष्णु अवतार हैं- ऐसे में उनके लिए एक चांदी का पंचजन्य शंख भी बनवाया गया है और इन तमाम आभूषणों - वाद्ययंत्रों और जमाणे को बनाने में पूरे छह महीने का वक्त लगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : काम करने निकला था व्यक्ति, घर लौटी देह; परिजनों का रो-रो कर हो रहा बुरा हाल

कोटला में है देवता साहब की कोठी 

वैसे तो ये सभी चीजें पिछले साल दिसंबर में ही बनकर तैयार हो गई थीं - मगर इनका पहला इस्तेमाल इस बार के दशहरे में हो रहा है। बाकी हमारे इन देवता साहब की कोठी कोटला गांव में है और यहीं से हर साल दशहरे के लिए उनका भव्य प्रस्थान होता है। 

भक्तों ने ही तोहफे में भेंट की कोठी

वहीं, एक खास बात ये भी है कि इस कोठी को भी भक्तों ने ही उन्हें तोहफे के रूप में भेंट किया था और सबसे जरूरी बात: दशहरा पर्व में देव बड़ा छमाहूं तभी से आते हैं, जब से दशहरा पर्व शुरू हुआ था। 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख