#धर्म
November 1, 2026
हिमाचल में 10वीं पास को मिल रही नौकरी : भरे जाएंगे 400 पद, यहां जानें पूरी डिटेल
इंटरव्यू से पहले ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 400 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसमें महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। कंपनी में सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 4 से 6 नवंबर तक जिले के अलग-अलग उप रोजगार कार्यालयों में इंटरव्यू लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। इसके लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। नौकरी के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 11 हजार से 14 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से पीएफ, ईएसआईसी, खाना और रहने की सुविधा भी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, दिवाली से पहले लगा महंगाई का झटका; जानें कितने बढ़े दाम
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए युवाओं को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए विभाग की वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in पर जाकर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की भर्ती का विकल्प दिखाई देगा। इसी के माध्यम से युवाओं को अपनी जानकारी भरकर आवेदन करना होगा।
भर्ती के लिए इंटरव्यू सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। इसके लिए अलग-अलग जगहों पर तारीख तय की गई है।
- 4 नवंबर: उप रोजगार कार्यालय पालमपुर।
- 5 नवंबर: उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां।
- 6 नवंबर: उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने हिमाचल को दी बड़ी राहत: करोड़ों के बजट को दी मंजूरी; जानें कहां होगा खर्च
इंटरव्यू में शामिल होने वाले युवाओं को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र और बायोडाटा लाना होगा। अगर किसी अभ्यर्थी के पास काम का अनुभव प्रमाण पत्र है तो वह उसे भी साथ लेकर आए। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए युवा मोबाइल नंबर 8810637785 पर संपर्क कर सकते हैं।