#राशिफल
October 22, 2025
राशिफल : 23 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
23 अक्टूबर 2025 का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 23 अक्टूबर का दिन है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि: आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। पैसों का निवेश फायदेमंद साबित होगा। रिश्तों में प्यार और सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में सीनियर से तारीफ मिल सकती है। सेहत के लिए दिन उत्तम रहेगा। उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।
वृश्चिक राशि: आज कुछ पुराने मामले आपके सामने आ सकते हैं। मन में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है, लेकिन संयम बनाए रखें। किसी नजदीकी व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग हैं। उपाय: जल में लाल फूल डालकर भगवान शिव को अर्पित करें।
धनु राशि: आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शिक्षा और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। यात्राएं शुभ रहेंगी। बस अनावश्यक खर्चों से बचें। उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर राशि: आज आपको अपने काम में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन इसका फल भी मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।
कुंभ राशि: आज नई योजनाएं बनाने का सही समय है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में मिठास आएगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा। उपाय: नीले कपड़े दान करें।
मीन राशि: आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित रहेंगे। मन में शांति और संतोष का भाव रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। उपाय: भगवान विष्णु के मंत्र “ॐ नमो नारायणाय” का जप करें।