राजनीति

#राशिफल

October 22, 2025

राशिफल : 23 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

23 अक्टूबर 2025 का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

aries taurus gemini cancer leo virgo rashifal today 23 october 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 23 अक्टूबर का दिन है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है।  इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि: आज आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। धन संबंधित मामलों में थोड़ा संयम रखें। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

वृषभ राशि: आपके लिए आज का दिन मिक्स रिजल्ट वाला रहेगा। कार्यों में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। पैसों को लेकर सावधान रहें, उधार देने से बचें। दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं, पर शाम तक सब सामान्य रहेगा। उपाय: माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

 

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए रोमांचक और सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा होगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।

 

कर्क राशि: आज भावनात्मक रूप से आप थोड़े संवेदनशील रहेंगे। परिवार के साथ कुछ समय बिताना जरूरी है। कामकाज में धैर्य बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशियां लाएगी। उपाय: चावल या दूध का दान करें।

 

सिंह राशि: आपका व्यक्तित्व आज सबका ध्यान आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि, गुस्से और अहंकार से बचें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

 

कन्या राशि: आज आपको अपने काम के प्रति सावधानी बरतनी होगी। कोई सहकर्मी आपकी मेहनत का श्रेय लेने की कोशिश कर सकता है। यात्रा करते समय सतर्क रहें। घरेलू जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, पर स्थितियां जल्द सुधर जाएंगी। उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

राशिफल : 23 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख