राशिफल: 20 जून - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 20 जून का वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। परिवार में तनाव रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आप निश्चिंत रहेंगे। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धैर्य बनाएं रखें।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को आज के दिन ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता और जो भी कार्य करेंगे उसमे सफलता मिल सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा जोखिम उठाना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय और आनंदमय बना रहेगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों को आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पति-पत्नी के संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज के दिन व्यापार को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर सकते हैं, व्यापार में विस्तार करेंगे। परिवार के साथ थोड़ा-बहुत तनाव का माहौल बन सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। माता जी की सेहत का खास ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में प्रमोशन मिल सकती है। परिवारजनों का सहयोग अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका समय सौहार्दपूर्ण बीतेगा। सेहत बिगड़ सकती है इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवान रहेगा। आज भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जो भी कार्य करेंगे उसमे सफलता हाथ लगेगी। नौकरीपेशा लोगों का आज ऑफिस में समय अच्छा बीतेगा। आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। व्यापार-कारोबार में लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अधिक मेहनत से सफल हो सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों से आज दफ्तर में अधिकारी उनके काम से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को साववधानी से धन निवेश करना होगा, अन्यथा हानि भी हो सकती है। आज आपके विरोधी आपका उत्साह काम करने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। परिवारजनों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।