#राशिफल

June 16, 2024

राशिफल: 17 जून-मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज तारीख 17 जून और दिन सोमवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: इस राशि कर जातकों कर लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक में समस्याओं को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में अपने अधीनस्थ के साथ मिलजुल कर कार्य करने होंगे। व्यापार के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अपने संबंधियों अथवा परिजनों से सहयोग न मिलने पर बिजनेस करने में कठिनईयां आ सकती हैं। सामाजिक कार्यों में आप शरीक हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुझान रहेगा। वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बना के रखें। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को म अच्छी खबर मिल सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। व्यवसाय-कारोबार कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके अटके हुए काम बनने कि संभावना है। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। मिथुन राशि: इस राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको अपने परिजनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रोमोशन मिल सकता है, जिससे सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यपार-कारोबार में आर्थिक मुनाफा होगा और नए अवसर मिलेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले से आपको छुटकारा मिल सकता है। कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवन में भागदौड़ रहेगी। समाज में नवीन लोगों से जान पहचान हो सकती है। व्यपार कर रहे लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, तभी लाभ मिल सकता है। धैर्य से अपना काम करते रहें। नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। किसी के बहकावे में आके कोई फैसला न करें, अपने बुद्धि विवेक से काम लें। सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। व्यवसाय-कारोबर में विस्तार होगा। ऑफिस में आपको उच्च पद के साथ-साथ अच्छी जगह स्थानांतरण कि खबर भी मिल सकती है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाज के लिए कार्य करने पर आपकी हर तरफ सराहना होगी। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। काफी समय से रुके हुए लंबित कार्य आज सफलतापूर्वक हो जाएंगे। व्यापार-कारोबार करने वले लोगों को योजना बद्ध तरीके से काम करने पर लाभ होगा। आपको अपने मित्रों और परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आस-पड़ोस में मजलजुल कर रहें। व्यर्थ की बहसबाजी से बचें। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा।

17 जून-तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख