#राशिफल

April 23, 2024

राशिफल: 24 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

24 अप्रैल 2024 राशिफल: नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 24 अप्रैल को बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा अराधना का विशेष महत्तव है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। आज आपके साहस एवं पराक्रम के बल पर कोई जोखिमपूर्ण कार्य करने में सफल होंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ विघ्न एवं बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। वृष राशि: आज आपको अपने बिजनेस पर ध्यान देना होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को विदेश भ्रमण करने का अवसर प्राप्त होगा। आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। आज का दिन आर्थिक लाभ वाला रहने वाला है और आपकी कार्य योजनाएं सफल होंगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और उत्तम प्रकार की धन संपत्ति प्राप्‍त होगी। मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। मिथुन राशि के लोगों को जबर्दस्‍त आर्थिक लाभ होगा और उनके रुके कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बेरोजगार को रोजगार प्राप्त होगा। कृषि कार्य में संलग्न लोगों को सरकार की किसी योजना का लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ सुख सुविधा बढ़ेगी। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपको प्रसन्नता होगी। कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम करने के लिए रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में अकारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके धन में वृद्धि होगी और खर्च भी अधिक हो सकता है। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि के कार्य में लगे लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने कार्य के साथ कोई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सिंह राशि: आज का दिन आपकी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में मित्रों एवं परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके साहस एवं पराक्रम से कोई महत्वपूर्ण काम सफल होगा। कार्य क्षेत्र में विशेष लाभ और उन्नति के योग नहीं बनेंगे। किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। काम का दबाव अधिक होने के कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी। कन्या राशि: आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। रोजी रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। यदि बिजनेस में आपका किसी से कोई विवाद चल रहा था वह भी समाप्त होगा। अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आप मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख