#राशिफल

April 22, 2024

राशिफल: 23 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

शेयर करें:

23 अप्रैल 2024 राशिफल: नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 23 अप्रैल को मंगलवार है। मंगलवार को हनुमान की पूजा अराधना की जाती है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: आज के दिन आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रहना बेहतर होगा। अपनी शारीरिक समस्याओं के साथ कोई समझौता न करेंए वरना आने वाले समय में विकार के योग हैं। आज के दिन आपको अचानक लाभ मिल सकता है। अपने खान-पान को लेकर कोताही न बरतें। धन खर्च से आप मानसिक रूप से तनाव में रह सकते हैं। परिवार के साथ रहकर दिन बिताने का प्रयास करें। घर में आपसे महंगी चीजों की मांग की जा सकती है। वृश्चिक राशि: आज आर्थिक लाभ होने के संकेत मिलते हैं । निजी या व्यावसायिक काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही है, तो उनका समाधान खोजें। अधिकारियों से फायदा होगा। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्य संपन्न होगा। घर परिवार में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों का आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार के किसी शादी समारोह का हिस्सा बनेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आप अपनी मेहनत व लग्न से काम करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। मकर राशि: मकर राशि के जातक कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। बिना वजह किसी से न उलझें अन्यथा किसी केस का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने काम से अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे। कला व कौशल में सुधार आएगा। किसी धार्मिक स्थल का दर्शन करेंगे तो अच्छा रहेगा। जरूरतमंद की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आज किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा। आपकी दी गई सलाह परिवार के सदस्यों के खूब काम आएगी। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे। आपकी किसी मकानए वाहन आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। मीन राशि: मीन राशि के जातको के बिजनेस में किए गए प्रयास आज सफलता देंगे। आपको कुछ जरूरी मामलों में अपनी आंख व कान खुला रखना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन और पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। किसी अजनबी पर आप भरोसा ना करें। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयो का इंतजाम करना पड़ सकता है।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख