#राशिफल

June 28, 2025

राशिफल : 29 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

29 जून का राशिफल

शेयर करें:

29 June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 29 जून और दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए यह दिन कानूनी और ऑनलाइन कार्यों में प्रगति का है। रचनात्मकता और आत्मविश्वास व्यावसायक प्रोजेक्ट को नया रूप देने में मदद करेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा, धार्मिक यात्रा संभव भी है। फैसलों में पारदर्शिता बनाए रखें।


वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों का आज मन गहराई वाले कार्यों में लगेगा। रचनात्मक पक्ष भी जोर पकड़ सकता है। पुराने प्रोजेक्ट फिर से आगे बढ़ सकते हैं। सेहत में सुधार है, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है।


धनु राशि- धनु राशि के लोगों कि आज की शुरुआत रोमांटिक उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा से होगी। छात्रों के लिए पढ़ाई व यात्रा से जुड़े अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी, मगर अगले कदम सोचे-समझे ही उठाएं।


मकर राशि- मकर राशि के लोगों के घर और परिवार के मुद्दों पर आपकी गंभीरता बढ़ेगी। संपत्ति या निवेश में लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, लेकिन तेज निर्णय लेने से बचें और शांति बनाए रखें। 


कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को आज संचार और संबंधों में सफलता मिलेगी। नए संपर्क का फायदा भविष्य में देखने को मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा। वाहन या यात्रा में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।


मीन राशि- मीन राशि के लोगों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी उलझन हो सकती है लेकिन बातों को स्पष्ट रूप से रख देंगे तो समाधान निकल सकता है। रचनात्मक आइडियाज सहयोगियों को भी भा सकते हैं।


राशिफल : 29 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख