#राशिफल

June 28, 2025

राशिफल : 29 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

29 जून का राशिफल

शेयर करें:

29th june rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 29 जून और दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों की ऊर्जा और आत्मविश्वास उच्चतम स्तर पर रहेगा। मंगल और चंद्रमा की अनुकूल स्थिति नई पहलों के लिए प्रेरित करेगी- चाहे वो काम शुरू करना हो या किसी मामले को नई दिशा देना। दिल की भावनाओं को स्पष्टता से व्यक्त करें। वित्तीय रूप से थोड़ा सतर्क रहने की ज़रूरत है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम संबंधों में संवाद से दूरी मिटेगी।


वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शुक्र अपने स्वयं के राशि वृषभ में प्रवेश कर रहा है, जो प्रेम और धन मामलों में अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव लाता है। दांपत्य जीवन और निजी संबंधों में गर्माहट, विश्वास व समृद्धि का संचार होगा। आर्थिक दृष्टि से भी योजना अनुसार लाभ संभव है। वैवाहिक मामलों में पारदर्शिता बनाए रखें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों को आज का दिन नेटवर्किंग और संचार के लिहाज से काफी शुभ है। आपकी बातचीत में धार आएगी, लेकिन चीजें पल में बिगड़ भी सकती हैं -इसलिए शब्दों का चयन सतर्कता से करें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर फायदा हो सकता है।


कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज चंद्रमा कर्क राशि से सिंह में जा रहा है -जो कि आपके लिए भावनात्मक रूप से सहजता और स्पष्टता लाएगा। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी, अपनों के साथ समय बिताएं। लेकिन किसी यात्रा या खर्च से पहले दोबारा सोचें। स्वयं को शांत रखने हेतु मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा। 

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। दोस्तों या टीम के सामने आप प्रभावशाली रहेंगे। हालाँकि धीरे-धीरे चंद्रमा सिंह में जाकर आपके मूड में उतार-चढ़ाव ला सकता है। संयम से काम लें और अहंकार से बचें। खर्च और स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।


कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज कार्यक्षेत्र में फुर्ती और समयबद्धता दिखेगी। नए प्रोजेक्ट्स में हाथ आज़माने का अच्छा अवसर है। वहीं, घर-परिवार में अनुशासन से काम लें और बाहरी बातचीत में संयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर काम में व्यवधान से बचें।


राशिफल : 29 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख