#राशिफल
July 28, 2025
राशिफल : 29 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
29 जुलाई का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 29 जुलाई का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है। काम में प्रगति होगी लेकिन किसी सहयोगी से मतभेद संभव है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। कोई घरेलू कार्य पूरा हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार संभव है। किसी नई तकनीक या कौशल को सीखने की प्रेरणा मिलेगी। थोड़ी नींद की कमी हो सकती है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है, जो लाभकारी सिद्ध होगी। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है। कोई रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सिरदर्द या आंखों की थकान हो सकती है।
मकर राशि- मकर राशि के लोग आज कार्यक्षेत्र में धैर्य और व्यावहारिकता से काम लें। संतान के व्यवहार से संतोष मिलेगा। पुराने मित्रों से बातचीत होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में गति आएगी। सेहत सामान्य है, लेकिन व्यायाम में लापरवाही न करें। ईर्ष्यालु लोगों से दूरी बनाए रखें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उमंग भरा रहेगा। आज का दिन की शुरुआत उत्साह से होगी। नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। भावनात्मक रूप से थोड़ा असंतुलन हो सकता है, सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें। नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की संभावना है।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों को आज जीवन में कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। ऑफिस में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। ध्यान और योग आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। प्रेम संबंधों में गंभीर बातचीत संभव है। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।