#राशिफल
July 28, 2025
राशिफल : 29 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
29 जुलाई का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 29 जुलाई का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कड़ी मेहनत रंग ला सकती है। नौकरी में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। धन खर्च सोच-समझकर करें। दोपहर बाद थकावट महसूस हो सकती है। किसी मित्र से भावनात्मक बातचीत संभव है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। व्यवसायियों को नया सौदा मिल सकता है। आज परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। संतान के लिए दिन शुभ है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों का आज कोई पुराना विचार लाभदायक सिद्ध हो सकता है। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। सहकर्मी सहयोगी रहेंगे। रिश्तों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। खुद पर विश्वास रखें।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों का आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। कोई पारिवारिक तनाव उभर सकता है, शांति बनाए रखें। खर्च अधिक हो सकता है लेकिन आय भी बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को परिवर्तन का प्रस्ताव मिल सकता है। थकान के बावजूद दिन सक्रिय रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेग। नया अनुबंध या साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता आज सबको प्रभावित करेगी। प्रेम जीवन में स्पष्टता ज़रूरी है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। कान या गर्दन से जुड़ी समस्या हो सकती है। निवेश के लिए दिन सामान्य है।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। आज बुद्धिमानी से लिए गए फैसले आपको लाभ देंगे। कामकाज में थोड़ी रुकावट आ सकती है, धैर्य रखें। किसी महिला मित्र से मदद मिल सकती है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत में सुधार होगा। मनोबल ऊंचा रहेगा।