#राशिफल
May 27, 2025
राशिफल : 28 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
28 मई का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 28 मई का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगाय़ आज के दिन मन में कई विचार एकसाथ चल सकते हैं, निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज के दिन आपको नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी से फैसला लें। आज किसी नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। नींद की कमी से थकावट महसूस हो सकती है।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आजा का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक कोई यात्रा हो सकती है। करियर में तरक्की के योग हैं। मित्रों के साथ समय बिताना सुकून देगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आलस्य से बचें और दिनचर्या में अनुशासन लाएं।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। संतुलित दृष्टिकोण अपनाने से लाभ मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने रोगों से राहत मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात संभव है, व्यवहार विनम्र रखें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। कुछ समय ध्यान या मेडिटेशन में बिताएं।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आज के दिन किसी पुराने मित्र की सलाह आज आपकी परेशानी दूर कर सकती है। कामकाज में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। खर्च थोड़ा अधिक हो सकता है। धार्मिक रुचि में वृद्धि होगी।