#राशिफल

May 27, 2025

राशिफल : 28 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

28 मई का राशिफल

शेयर करें:

28th May Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 28 मई का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- आज मन में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। कामकाज में गति आएगी, लेकिन जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है। कोई नई योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। शाम को थकान महसूस हो सकती है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। पारिवारिक वातावरण सुकूनदायक रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है। मानसिक चिंता हल होगी। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों की आज के दिन आत्मविश्वास के साथ किसी बड़े कार्य की शुरुआत हो सकती है। यात्रा के योग हैं और ये लाभदायक हो सकती है। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। संचार माध्यमों से लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से पुनः संपर्क संभव है।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके धैर्य और समझदारी की आज परीक्षा हो सकती है। परिवार में छोटा विवाद उत्पन्न हो सकता है, पर आप संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। सेहत में सुधार होगा। अकेलेपन से बचने के लिए अपनों का साथ लें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। कोई नया अवसर दरवाज़ा खटखटा सकता है। आपके नेतृत्व गुण उभरकर सामने आएंगे। पुराने झगड़े खत्म हो सकते हैं। दोस्तों से मेलजोल बढ़ेगा। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। अपने शब्दों पर संयम रखें वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। खर्चों में नियंत्रण जरूरी है।

राशिफल : 28 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख