#राशिफल
June 27, 2025
राशिफल : 28 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
28 जून का राशिफल
शेयर करें:
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 28 जून और दिन शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों का आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों मजबूत रहेंगे। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें। यात्रा या किसी नई योजना की शुरुआत के योग हैं।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन में धन लाभ के योग हैं, पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। संबंधों में सामंजस्य रहेगा और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। साझेदारी में काम करना लाभदायक होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों को आज नौकरी या व्यापार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने प्रयासों का फल अब मिलने लगेगा। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, नींद की कमी हो सकती है।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों का मन थोड़ा भावुक रहेगा, किसी पुराने अनुभव की याद सताएगी। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। व्यवसाय में सावधानी जरूरी है, जल्दबाजी में निर्णय न लें। परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों अपने व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित करेंगे। कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। नौकरीपेशी वाले लोगों के लिए दिन अनुकूल है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है, जिससे मन हल्का होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी और संतान पक्ष से भी सुख मिलेगा। नया निवेश सोच-समझकर करें।
राशिफल : 28 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें