राजनीति

#राशिफल

June 27, 2025

राशिफल : 28 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

28 जून का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

28th june rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 28 जून और दिन शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से सहयोग और स्नेह मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को आज थोड़ी मानसिक अशांति हो सकती है। क्रोध और जल्दबाज़ी से बचें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। किसी पुराने दोस्त से तनाव हो सकता है, लेकिन बातचीत से हल होगा। ध्यान और मेडिटेशन आपके लिए लाभदायक रहेगा।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कोई नया काम शुरू करने का सही समय है। धार्मिक या आध्यात्मिक रुचियों में मन लगेगा। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों को आज कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन खर्च पर ध्यान दें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा और नई योजनाएं बन सकती हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। दिन को व्यवस्थित रखें, अनावश्यक दौड़-भाग से बचें।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों को रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सराहना मिलेगी। पार्टनर या परिवार के साथ मधुर संबंध रहेंगे। कोई शुभ समाचार या उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान संतुलित रखें।

 

राशिफल : 28 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख