#राशिफल

July 27, 2025

राशिफल : 28 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

28 जुलाई का राशिफल

शेयर करें:

28th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 28 जुलाई का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोग आज का दिन शांत रहकर बिताएं। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। नई जिम्मेदारी से घबराएं नहीं। परिवार में मनमुटाव दूर होगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों का आज के दिन आत्मबल मजबूत रहेगा। कामकाज में नयापन आएगा। नौकरी में स्थानांतरण या प्रमोशन के योग हैं। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। पुरानी चीज़ों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। यात्रा शुभ रहेगी।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों की धन संबंधित योजनाएं आज सफल हो सकती हैं। व्यवसाय में बड़ा लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ सहयोग बना रहेगा। कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। तनाव से दूर रहना बेहतर होगा।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन नए अवसरों की दस्तक वाला दिन है- सावधानी से पहचानें। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई छोटी यात्रा तय हो सकती है। थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है, पर्याप्त आराम लें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों की सोच और कल्पना शक्ति आपका मार्गदर्शन करेगी। लेखन, कला या शोध से जुड़े लोगों के लिए उत्तम दिन है। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। दिन के अंत में थकान महसूस हो सकती है।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोग आज मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। पिता या बड़े भाई से मदद मिल सकती है। निवेश से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत संभव है। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। शांति बनाए रखना सबसे बड़ा लाभ होगा।

राशिफल : 16 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख