राजनीति

#राशिफल

July 27, 2025

राशिफल : 28 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

28 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

28th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 28 जुलाई का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्लेषण और नई योजनाओं के लिए उपयुक्त है। कार्यक्षेत्र में आपको पहचान मिल सकती है। व्यस्तता के बावजूद पारिवारिक समय मिलेगा। अटका धन वापस मिलने की उम्मीद है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों का आज भाग्य साथ देगा। पुराने अटके कार्य पूरे होने की संभावना है। मानसिक शांति बनी रहेगी। निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। शाम के समय कुछ भावुक क्षण सामने आ सकते हैं। खानपान संतुलित रखें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सक्रियता और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नौकरी में कोई नया अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में भी तरक्की के योग हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी विवाद से दूर रहें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखना ज़रूरी होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों को आज परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज घरेलू मामलों में आपकी भूमिका अहम रहेगी। धन लाभ के संकेत हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन शुभ है। कोई उपहार मिल सकता है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों का आज आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य तय हो सकता है। गले या छाती से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को आज के दिन बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परीक्षा या साक्षात्कार में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। धन का निवेश सोच-समझकर करें। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। रिश्तों में सुधार की संभावना है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। नींद की कमी से थकान हो सकती है।

राशिफल : 28 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख