राजनीति

#राशिफल

May 25, 2025

राशिफल : 26 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

26 मई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

26th May Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 26 मई का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी जरूरी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी। घरेलू माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें और ताजगी बनाए रखें।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज के दिन आपकी मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा है। प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है। छोटी यात्रा लाभदायक हो सकती है।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के मन में शांति और स्थिरता बनी रहेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। पुराने कार्य पूरे होंगे। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में धैर्य की आवश्यकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी लेकिन परिणाम में देर हो सकती है। खर्चों पर संयम रखें। परिवार में सौहार्द्र रहेगा। योग या ध्यान से लाभ होगा।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। नए अवसर सामने आ सकते हैं। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। दोस्तों का साथ मन को हल्का करेगा। सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों को आज सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज भावनाओं में बहने से बचें। करीबी लोगों की बातों का असर मन पर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, आराम करें।

राशिफल : 26 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख