राजनीति

#राशिफल

May 25, 2025

राशिफल : 26 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

26 मई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

26th May Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 26 मई का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों को आज सावधनी बरतने की जरूरत है। आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में कोई पुराना विवाद फिर से उभर सकता है, संयम जरूरी है। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आपके विचार आज प्रभावशाली रहेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। धन संबंधित कामों में सावधानी रखें, जल्दबाजी से बचें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन लापरवाही न बरतें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नई शुरुआत वाला है। आज आपकी किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। कार्यों में सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। परिवार में किसी सदस्य की चिंता रह सकती है। नींद की कमी से थकान संभव है।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आएगी। काम में बदलाव के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में किसी करीबी की सलाह उपयोगी रहेगी। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। भावनात्मक निर्णयों से बचें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के योग हैं। संतान पक्ष से सुखद खबर मिलेगी। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। लंबी यात्रा से फिलहाल बचें।

राशिफल : 26 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख