राजनीति

#राशिफल

July 25, 2025

राशिफल : 26 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

26 जुलाई 2025 शनिवार के दिन का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope: 26 July 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 26 जुलाई है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। आज व्यापार में अचानक लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य प्रबल रहेगा और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेमी जन के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। निवेश में सोच-समझकर निर्णय लें। कोई पुरानी योजना लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

उपाय: सफेद कपड़े में चावल बांधकर मंदिर में दान करें।

 

वृश्चिक राशि। आज व्यावसायिक साझेदारियों में सतर्क रहें। नई योजनाओं की शुरुआत अभी न करें। पारिवारिक दायित्वों को लेकर तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। आत्मविश्वास से परिस्थिति संभाल पाएंगे।

उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं।

 

धनु राशि। आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से मन में सुकून रहेगा।

उपाय: पीले वस्त्र धारण करें और केले के वृक्ष की पूजा करें।

 

मकर राशि। आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। आर्थिक मामलों में निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार में बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। खर्चे अधिक हो सकते हैं, विशेषकर वाहन या मकान से संबंधित। धैर्य रखें, जल्द ही स्थिति सुधरेगी।

उपाय: काले तिल और गुड़ का दान करें।

 

कुंभ राशि। आज नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी होंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के संकेत हैं। भाई-बहनों से सहायता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संभव है। मन में उमंग और ऊर्जा बनी रहेगी।

उपाय: श्रीकृष्ण को मक्खन और मिश्री चढ़ाएं।

 

मीन राशि। आज आपको स्वास्थ्य और खर्चों दोनों पर ध्यान देना होगा। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है, संयम रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद संभव है, पर बातचीत से सुलझाया जा सकता है। विद्यार्थी वर्ग को विशेष मेहनत करनी होगी।

उपाय: जल में हल्दी मिलाकर पीपल में अर्पित करें।

राशिफल : 26 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख