राजनीति

#राशिफल

July 25, 2025

राशिफल : 26 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

26 जुलाई 2025 शनिवार के दिन का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope: 26 July 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 26 जुलाई है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि।  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारियों को पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से भी सुखद अनुभव होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खानपान पर संयम रखें।

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

 

वृषभ राशि। आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन साथ ही धन प्राप्ति के नए स्रोत भी बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संयम से स्थिति संभल जाएगी। कार्यस्थल पर अधूरे काम पूरे करने का दबाव रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें।

उपाय: देवी लक्ष्मी को गुलाब का पुष्प अर्पित करें।

 

मिथुन राशि। आज मित्रों और भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। युवा वर्ग के लिए करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए सफलता का दिन है। यात्रा संभव है लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

उपाय: तुलसी पर जल चढ़ाएं और परिक्रमा करें।

 

कर्क राशि। आज आपको अपने गुस्से और आवेग पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है लेकिन बड़ा निवेश टालें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

उपाय: चावल का दान करें।

 

सिंह राशि। आज का दिन आपके लिए सौभाग्य लेकर आया है। नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा और पदोन्नति के संकेत हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। घर में पूजा-पाठ का आयोजन संभव है।

उपाय: सूर्य को जल में लाल पुष्प डालकर अर्घ्य दें।

 

कन्या राशि। आज मन कुछ उलझा हुआ रह सकता है। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार झेलना पड़ सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। घर के बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत का फल मिलेगा।

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

राशिफल : 26 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख