#राशिफल

June 24, 2025

राशिफल : 25 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

25 जून का राशिफल

शेयर करें:

25th June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 25 जून का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। साझेदारी में किया गया काम फलदायक रहेगा। किसी नये विचार पर काम शुरू कर सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताना सुकून देगा। मन में कुछ पुरानी बातें आ सकती हैं, जिन्हें नजरअंदाज करें। खानपान संतुलित रखें।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दिन खास रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन आत्मनिर्भर बनना जरूरी है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक रहेंगे। किसी बात को लेकर जल्‍दबाज़ी न करें।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आर्थिक लाभ की संभावना है, लेकिन खर्चों पर भी नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। दोस्तों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पेट या त्वचा संबंधित समस्या से सतर्क रहें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी कार्यशैली आज लोगों को प्रभावित करेगी। नौकरी या व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है। परिवार में मेलजोल बना रहेगा। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है – ध्यान से फायदा होगा।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। किसी नए व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की राय लें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि जागृत हो सकती है।

राशिफल : 25 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख