#राशिफल
June 24, 2025
राशिफल : 25 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
25 जून का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 25 जून का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों को आज के दिन सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप अपने कार्यों को लेकर गंभीर रहेंगे और समय पर परिणाम भी प्राप्त होंगे। परिवार के साथ विचार-विमर्श उपयोगी साबित होगा। कोई पुराना कर्ज चुकता हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्राओं में सतर्कता रखें।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम उठाएं। किसी पुराने सहयोगी से फिर से संपर्क हो सकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य मजबूत होगा। करियर में कुछ नया सीखने को मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपकी प्रतिभा सामने आ सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय लाभकारी है। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज कामकाज में फोकस बनाए रखना जरूरी है। पारिवारिक विवादों से दूर रहें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो कोई संबंध बिगड़ सकता है। धन को लेकर सतर्क रहें। शाम को मानसिक शांति प्राप्त होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नया अवसर मिलने के संकेत हैं, खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए। जीवनसाथी से समर्थन मिलेगा। किसी अजनबी से सहायता मिल सकती है। व्यर्थ के दिखावे से बचें। आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन अहंकार से दूर रहें।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को आज अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। कोई अधूरा कार्य पूर्ण होगा। धन को लेकर निर्णय सोच-समझकर लें। सेहत में हल्की कमजोरी संभव है, आराम जरूरी है।