#राशिफल
July 24, 2025
राशिफल : 25 जुलाई - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
25 जुलाई 2025 शुक्रवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 25 जुलाई है और आज शुक्रवार हैं। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि : व्यापारियों के लिए दिन बहुत शुभ है। नए अनुबंध मिल सकते हैं और व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। परिवार में खुशहाली रहेगी। समाज में आपकी छवि सकारात्मक बनेगी।
वृश्चिक राशि : घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय की सराहना होगी। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। बैंकिंग या शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। योग और ध्यान लाभकारी रहेंगे।
धनु राशि : दिन भागदौड़ भरा रहेगा लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे। छात्रों को सफलता के संकेत हैं। दूरस्थ यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी सिद्ध हो सकती है। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि : आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आपका आत्मबल बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कुंभ राशि : आज आपके विचारों में स्थिरता आएगी। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बोनस मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छोटे-छोटे खर्चों पर नियंत्रण रखें वरना बजट बिगड़ सकता है।
मीन राशि : रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी लेकिन पेट संबंधी परेशानियों से बचने के लिए संतुलित आहार लें।