राजनीति

#राशिफल

July 24, 2025

राशिफल : 25 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

25 जुलाई 2025 शुक्रवार के दिन का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope: 25 July 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 25  जुलाई है और आज शुक्रवार हैं। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं और कार्यस्थल पर वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन अधिक तनाव से बचें।

 

वृषभ राशि : आज आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कोई पुराना विवाद उभर सकता है। निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। खानपान संयमित रखें।

 

मिथुन राशि : विद्यार्थियों के लिए यह दिन विशेष फलदायी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विदेश यात्रा या कोई योजना बन सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 

कर्क राशि : धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। कोई पुराना उधार या निवेश नुकसान पहुंचा सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। घर की मरम्मत या सजावट में व्यस्तता रह सकती है।

 

सिंह राशि : आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण की संभावना बन रही है। धन लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

 

कन्या राशि : आज के दिन संयम और धैर्य से काम लें। मानसिक रूप से कुछ बेचैनी हो सकती है। कोई करीबी व्यक्ति भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक होगा लेकिन फल अपेक्षाकृत कम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। यात्रा से बचना बेहतर होगा।

राशिफल : 25 जुलाई - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख