राजनीति

#राशिफल

July 22, 2025

राशिफल : 23 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

23 जुलाई 2025 बुधवार के दिन का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope: 23 July 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 23 जुलाई का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि : नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। भाग्य का साथ मिलेगा। लंबी अवधि के निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताएं।

उपाय: छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7

 

वृश्चिक राशि : अचानक धन लाभ के योग हैं। पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। नए अवसर सामने आएंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है। तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।

उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9

 

धनु राशि :चंद्रमा की कृपा से आज दिन विशेष फलदायी है। नई योजनाओं में निवेश शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और किसी मंदिर में जाने का अवसर मिल सकता है।

उपाय: पीले कपड़े में चने की दाल बांधकर दान करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

 

मकर राशि : मन में अस्थिरता और चिंता बनी रह सकती है। कार्यों में विलंब हो सकता है। परिश्रम से सफलता अवश्य मिलेगी। धन हानि की संभावना है, इसलिए फिजूल खर्ची से बचें। पारिवारिक कलह हो सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखें।

उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8

 

कुंभ राशि : दिन मिलाजुला है। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मन में थोड़ी ऊहापोह की स्थिति रह सकती है।

उपाय: नीले वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6

 

मीन राशि : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। विदेश से संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, विशेषकर पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।

उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2

राशिफल : 23 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख