#राशिफल

July 22, 2025

राशिफल : 23 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

23 जुलाई 2025 बुधवार के दिन का राशिफल

शेयर करें:

Horoscope: 23 July 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 23 जुलाई का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि : आज का दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाला है। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक रूप से सुधार के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह दिन ज्ञान वृद्धि के अनुकूल है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, विशेषकर सिरदर्द या रक्तचाप की समस्या हो सकती है। संयम बनाए रखें।

उपाय: हरे मूंग का दान करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3

 

वृषभ राशि : आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। निवेश या उधारी से बचें। दांपत्य जीवन में कुछ खटास संभव है, संवाद के माध्यम से हल निकालें। यात्रा करने से लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा, लेकिन समय रहते सभी कार्य पूरे कर लेंगे।

उपाय: श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

 

मिथुन राशि : आज मन उत्साहित रहेगा। संचार और संवाद के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत लाभकारी है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। बुद्धि से सभी कार्य पूर्ण होंगे।

उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

 

कर्क राशि : घरेलू जीवन में शांति बनी रहेगी। माता से सहयोग मिलेगा। वाहन या संपत्ति से जुड़ा बड़ा निर्णय लेने से पहले सलाह अवश्य लें। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत है। कार्यस्थल पर किसी वरिष्ठ से विवाद से बचें। मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है।

उपाय: दूध से शिव अभिषेक करें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2

 

सिंह राशि : दिन सकारात्मक है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई योजनाएं बनेंगी। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा शुभ सिद्ध होगी। प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी। मीडिया, शिक्षा या कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है।

उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1

 

कन्या राशि : आज धन लाभ के अच्छे संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम जरूरी है अन्यथा विवाद संभव है।

उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4

राशिफल : 23 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख