#राशिफल
May 21, 2025
राशिफल : 22 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
22 मई का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 22 मई का दिन है और आज वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लिए दिन थोड़ी उलझनों भरा रह सकता है, खासकर नौकरी में परिवर्तन के विचार आ सकते हैं। धन से जुड़ी योजनाओं को स्थगित करें। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। सेहत का ख्याल रखें, नींद की कमी से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आत्मविश्लेषण और शांतिपूर्वक निर्णय लेने का है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी सूझबूझ से स्थिति सुधार पाएंगे। कोई रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन बातों को दिल से न लगाएं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
धनु राशि- धनु राशि के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी या व्यापार में कोई प्रस्ताव उत्साह बढ़ा सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। प्रेमीजन के साथ छोटी-सी यात्रा का योग है। सेहत सामान्य है, पर थकान से बचना होगा।
मकर राशि- आज आपको अपने कार्यों में धैर्य रखना जरूरी है, जल्दीबाजी नुकसान दे सकती है। कोई पुरानी बात परिवार में चर्चा का विषय बन सकती है। धन के मामले में सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी संभव है, आराम जरूरी है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके विचारों को लोग सराहेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। आंखों या सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी लेकिन अधिक अपेक्षा से बचें। धन लाभ के संकेत हैं, पर खर्चों को नियंत्रित करना होगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान लाभकारी रहेगा।