#राशिफल
May 21, 2025
राशिफल : 22 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
22 मई का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 22 मई का दिन है और आज वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा, लेकिन अहंकार से दूर रहें। कामकाज में आपके प्रयास रंग लाएंगे और कोई लंबित कार्य पूर्ण हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से संतुलन बना रहेगा, लेकिन सोच-समझकर ही खर्च करें। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी, पर थकावट से बचें।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी लेकिन दोपहर बाद कुछ अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुकून रहेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पेट संबंधी परेशानी से सावधान रहें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज सोच-समझकर बोलना जरूरी है, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई नई दिशा मिल सकती है। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता रखें। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक राहत देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन नींद पूरी लें।
कर्क राशि- कर्क राशि के लिए आज भावनाएं हावी रह सकती हैं, जिससे निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। करियर को लेकर कोई नई योजना बनेगी। निवेश से जुड़ा कोई काम आज न करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। सेहत के लिहाज से मानसिक तनाव से दूरी बनाना आवश्यक होगा।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा है। ऑफिस में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और आर्थिक रूप से लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस खानपान में संयम रखें।
कन्या राशि- आज आपको अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में मन लगेगा और पुराना प्रयास रंग ला सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मानसिक रूप से सुकून रहेगा, पर आंखों की थकावट हो सकती है।