#राशिफल
July 21, 2025
22 जुलाई 2025 मंगलवार के दिन का राशिफल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 22 जुलाई है और आज मंगलवार हैं। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि । दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि । आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और नई योजनाएं बनेंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
धनु राशि । विदेश यात्रा या नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। अध्ययन और शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है, संवाद बनाए रखें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन नींद की कमी रह सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मकर राशि । कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आज का दिन घर की साज-सज्जा या जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों के लिए अनुकूल है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कुछ लोग मानसिक थकावट महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
कुंभ राशि । आपकी रचनात्मकता आज उभरकर सामने आएगी। कला, लेखन या डिज़ाइन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक हो सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8
मीन राशि । आज किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: समुद्री नीला
शुभ अंक: 7