#राशिफल

July 21, 2025

राशिफल : 22 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

22 जुलाई 2025 मंगलवार के दिन का राशिफल

शेयर करें:

Horoscope: 22 July 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 22 जुलाई है और आज मंगलवार हैं। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि । आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अत्यधिक क्रोध से बचें।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

 

वृषभ राशि । आज आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम बरतें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन विलंब हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

 

मिथुन राशि । मित्रों और भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई लंबित कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

 

कर्क राशि । आज परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार में नई योजना बनेगी। पुराने रोगों में राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: चांदी
शुभ अंक: 2

 

सिंह राशि । आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। यात्राओं से लाभ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

 

कन्या राशि । आज थोड़ी मानसिक बेचैनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में ध्यान भटक सकता है। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, विशेष रूप से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7

राशिफल : 22 जुलाई - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख