#राशिफल
May 20, 2025
राशिफल : 21 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
21 मई का राशिफल
शेयर करें:
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 21 मई का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी सोच को सराहा जाएगा, लेकिन सहकर्मियों से मतभेद से बचें। फिजूलखर्ची परेशान कर सकती है, बजट पर ध्यान दें। परिवार में मेलजोल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में लचीलापन रखें। स्वास्थ्य में थोड़ी सुस्ती रह सकती है, हल्का व्यायाम लाभदायक होगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लिए आज आत्मनिरीक्षण का दिन है। किसी पुराने अनुभव से आज सबक मिल सकता है। कार्यस्थल पर सतर्कता जरूरी है। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी। पारिवारिक माहौल में थोड़ी उदासी रह सकती है, लेकिन प्रेम और संवाद से सुधार संभव है। स्वास्थ्य में मानसिक थकान से बचें।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए आज भाग्य का सहयोग मिलेगा। नई शुरुआत करने के लिए उत्तम समय है। कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से भी लाभदायक दिन है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा, आपसी समझ मजबूत होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, बस खानपान संतुलित रखें।
मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपके भीतर नेतृत्व की भावना प्रबल रहेगी। जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निभाएंगे। कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। घर में बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत में मामूली थकान महसूस हो सकती है, लेकिन दिन समग्र रूप से अच्छा है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन योजना और अनुशासन के लिए उपयुक्त है। कामकाज में समय प्रबंधन जरूरी रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात संभव है। आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य संभव है। प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में पुराने रोगों में राहत मिलेगी।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज विचारों में गहराई रहेगी। एकाग्रता से किया गया कार्य सफल होगा। कला, लेखन या अध्यात्म से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन व्यर्थ के खर्चों से बचें। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन जरूरी होगा। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।