राजनीति

#राशिफल

May 20, 2025

राशिफल : 21 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

21 मई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

21st May Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 21 मई का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी और इससे आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है, लेकिन कोई बड़ा निवेश टालें। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक सुकून देगा। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा, साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। सेहत में हल्का तनाव रह सकता है, योग या ध्यान करें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को आज संयम से काम लेना होगा। कार्यों में विलंब हो सकता है लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। घर में किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। प्रेम जीवन में पुरानी बातों को लेकर टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, खासकर गले या त्वचा की दिक्कत से।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप तेजी से काम करने के मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता दिखाई देगी और टीम वर्क में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ संभव है। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में रिश्ते को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर देर रात तक जागने से बचें।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर हो सकता है। काम में मन कम लगेगा, लेकिन जरूरी कार्य समय पर पूरे करें। पैसों की स्थिति संतुलित रहेगी। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां न पनपने दें। सेहत में कमजोरी महसूस हो सकती है, उचित आराम लें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज आत्मविश्वास और धैर्य की परीक्षा का दिन है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में रोमांच बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, विशेषकर पेट से संबंधित दिक्कत से।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए दिन व्यावसायिक लाभ और सामाजिक सराहना का है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजना सफल रहेगी। आर्थिक रूप से सुधार दिखेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। सेहत सामान्य रहेगी, नियमित दिनचर्या का पालन करें।

राशिफल : 21 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख